Sh. Shatrujeet KapurIPS (HY:1990), DG ITBP
श्री शत्रुजीत कपूर भा.पु.से. (हरियाणा-1990)महानिदेशक, भा.ति.सी.पु.
A 1990-batch IPS officer of the Haryana cadre, Shri Shatrujeet Kapur brings over 35 years of distinguished service in policing, governance, and institutional leadership to his current role as Director General of the Indo-Tibetan Border Police (ITBP).
An engineer by training, Shri Kapur holds a Bachelor’s degree in Mechanical Engineering from NIT Kurukshetra and a postgraduate degree in Industrial Engineering from IIM Mumbai. During his service, he pursued advanced professional education, including the Hubert H. Humphrey Fellowship (USA), a Certification in Computer Forensics Examination, and a Certificate Course in the French language.
His career spans a wide spectrum of leadership roles in law enforcement, administration, and public sector governance. He has served in several key positions within the police hierarchy, including Director General of Police and Head of the Police Force, Haryana; Director General of the State Anti-Corruption Bureau; Chief of CID; and Head of the State Crime Branch, among others. He has also served with the United Nations Peacekeeping Mission in Kosovo (UNMIK) and the Central Bureau of Investigation (CBI).
Beyond policing, Shri Kapur played a key role in the financial and operational turnaround of the Haryana Power Distribution Companies (UHBVN and DHBVN) as their Chairman-cum-Managing Director. He has additionally served as Principal Secretary (Transport), Director General (Prisons), and Chairman of the Haryana Police Housing Corporation.
Shri Kapur has authored several books and papers, including:-
In recognition of his exemplary service, he has been awarded the UN Peacekeeping Medal with Bar, the Police Medal for Meritorious Service and the President’s Police Medal for Distinguished Service.
हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री शत्रुजीत कपूर वर्तमान में भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पुलिसिंग, प्रशासन तथा संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
श्री कपूर ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा आईआईएम मुंबई से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। सेवा के दौरान उन्होंने उन्नत व्यावसायिक शिक्षा भी प्राप्त की, जिसमें ह्यूबर्ट एच. हम्फ्री फेलोशिप (अमेरिका), कंप्यूटर फॉरेंसिक एग्ज़ामिनेशन में प्रमाणन तथा फ्रेंच भाषा का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल है।
श्री कपूर का सेवाकाल कानून प्रवर्तन, प्रशासन और सार्वजनिक क्षेत्र के शासन में नेतृत्व की विविध भूमिकाओं से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने पुलिस पदानुक्रम में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस बल प्रमुख, राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, सीआईडी प्रमुख तथा राज्य अपराध शाखा के प्रमुख जैसे पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन (यूएनएमआईके) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी सेवाएँ दी हैं।
पुलिसिंग के अतिरिक्त, श्री कपूर ने हरियाणा पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन) के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में उनके परिचालन एवं वित्तीय सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधान सचिव (परिवहन), महानिदेशक (कारागार) तथा हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
सेवाकाल के दौरान, श्री कपूर द्वारा विविध पुस्तकें एवं शोध-पत्र लिखे, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं:-
सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में श्री कपूर को संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पदक (बार सहित), सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।
Eastern Command
पूर्वी कमान
Western Command
पश्चिमी कमान
Central Frontier
केन्द्रीय सीमांत
North East Frontier
उत्तर पूर्वी सीमांत
North West Frontier
उत्तर पश्चिमी सीमांत
Eastern Frontier
पूर्वी सीमांत
Northern Frontier
उत्तरी सीमांत
Training Zone
प्रशिक्षण परिक्षेत्र